लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड मादक पदार्थ मामला : ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को जमानत मिली

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड में कथित रूप से मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पॉल बारटेल्स को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

बारटेल्स को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रियाला का भाई और एगिसिलाओस डेमेट्रिडस का मित्र है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में हुई मौत के बाद से बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल मामले की जांच कर रही एनसीबी ने इस महीने की शरुआत में अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की थी।

विशेष एनडीपीएस अदालत ने कहा कि बारटेल्स के खिलाफ कोई ‘पुख्ता सबूत’ नहीं है।

बारटेल्स की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा और अधिवक्ता सुभाष जाधव ने दलील दी कि एनसीबी को उनके मुवक्किल के आवास की 11 नवंबर को ली गई तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण ठेकेदार के साथ इंजीनियरिंग प्रबंधक के रूप में काम कर रहे बारटेल्स पर आरोप है कि उसने एगिसिलाओस डेमेट्रिडस के साथ मिलकर मादक पदार्थ खरीदने की साजिश की।

न्यायाधीश एच. एस. सतभाई ने अपने आदेश में कहा कि बताया गया है कि बारटेल्स के खिलाफ आरोप सह-आरोपियों एगिसिलाओस डेमेट्रिडस और निखिल सल्दान्हा और आरोपी के साथ कुछ लोगों के संदेशों के आदान-प्रदान पर आधारित है।

अदालत ने कहा, ‘‘बताए गए संदेशों के आधार पर यह साबित करने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त था... लेकिन फिलहाल इस स्तर पर संदेश मादक पदार्थ तस्कर के रूप में आरोपी की भूमिका साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।’’

अदालत ने यह भी कहा कि एनसीबी ने बारटेल्स को गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, लेकिन उसकी हिरासत की मांग नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी