लाइव न्यूज़ :

Bokaro seat election 2024: मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या ऐसे नेता का सम्मान हो, जिसकी तारीफ दुश्मन करें, राजनाथ ने राहुल पर निशाना साधा, देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2024 17:01 IST

Bokaro seat election 2024: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे। यही फवाद हुसैन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं करते बल्कि राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपसे पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे नेता का सम्मान होना चाहिए जिसकी तारीफ दुश्मन करें। क्या सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए? वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?कांग्रेस सरकार में 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया गया था।

Bokaro seat election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या ऐसे नेता को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए जिसकी प्रशंसा एक ‘दुश्मन’ कर रहा हो। वह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के राहुल गांधी की प्रशंसा में दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। झारखंड के बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे। यही फवाद हुसैन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं करते बल्कि राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं।

मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे नेता का सम्मान होना चाहिए जिसकी तारीफ दुश्मन करें। क्या उन्हें सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए? वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? मैं आपसे देश को बचाने की अपील करता हूं।’’ पाकिस्तान में इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘राहुल ऑन फायर’’।

सिंह ने कहा कि विपक्ष भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार में 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया गया था। राजनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘झामुमो नीत सरकार में झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और मुख्यमंत्री के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।’’ उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाएं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंड लोकसभा चुनाव २०२४राजनाथ सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील