लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:13 IST

Open in App

गया, 11 दिसंबर बिहार के गया जिले में शुक्रवार को एक खेत से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के मेन पुलिस थानांतर्गत बेला गांव में स्थित एक खेत से शव बरामद किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (कानून व्यवस्था) सुजीत कुमार प्रभात ने कहा कि गला घोंटकर एक लड़की को मार डालने की घटना प्रकाश में आई है और शव एक खेत में पाया गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि मृतका के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि लड़की का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

प्रभात ने कहा कि पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी और वापस नहीं आई।

उसके परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की तो खेत में लड़की का शव पाया।

मृतका के पिता ने कहा कि उनकी या उनकी लड़की की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि शव को अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम