लाइव न्यूज़ :

आज स्वदेश लाए जाएंगे इराक में मारे गये 38 भारतीयों के शव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 2, 2018 05:29 IST

भारत आने के बाद शवों को लेकर वी के सिंह अमृतसर और पटना जाएंगे और उनके परिजनों को सौपेंगे।

Open in App

नई दिल्ली/बगदाद, 2 अप्रैलः उत्तरी इराक में बंधक बनाकर मारे गए भारतीय मजदूरों के शव के अवेशष सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे। इन्हें रविवार को बगदाद में भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने मोसुल की उड़ान भरने से पहले बताया कि एक केस अभी भी पेंडिंग है इसलिए 38 शव की स्वदेश वापस लाए जाएंगे। भारत आने के बाद शवों को लेकर वी के सिंह अमृतसर और पटना जाएंगे और उनके परिजनों को सौपेंगे।

भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शवों को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ले जाया गया है और इन्हें सेना केएक विमान से भेजा जायेगा। विमान संभवत: कल भारत पहुंच जायेगा। ताबूतों को विमान में चढ़ाये जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वी के. सिंह ने उन्हें सलामी दी। सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया।

इराक के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया कि सभी 39 भारतीयों के शवों को बगदाद के फोरेसिंक साइंस विभाग के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर में एक फ्रीजर में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार 39वें भारतीय के शव की पहचान में अभी कुछ हफ्ते और लग सकते हैं। इराकी अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मारे गये भारतीयों के शवों को भारत लाने के लिए दोनों देशों के बीच कानूनी समझौता भी हो सकता है।

सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में जानकारी दी थी कि इराक के बदूश में एक टीले में शवों के होने की सूचना मिलने के बाद जब उसकी जाँच हुई तो वहाँ बहुत बड़ी संख्या में दफनाए गए शव मिले। इन शवों में ही उन भारतीयों के शव भी थे जिन्हें इस्लामिक स्टेट ने बंधक बनाया था।

 

टॅग्स :इराकजनरल वीके सिंहसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो