लाइव न्यूज़ :

BMC ने दूसरी बार नवनीत राणा और रवि राणा को भेजा नोटिस, अवैध निर्माण के संबंध में की गई कार्रवाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2022 13:50 IST

बीएमसी नोटिस मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 की धारा 488 के तहत जारी किया गया था जिसके अनुसार अधिकारी किसी भी इमारत का दौरा कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि क्या कोई अवैध परिवर्तन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान चालीसा के पाठ को लेकर विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया दंपति फिलहाल जमानत पर है।उन पर देशद्रोह और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप सहित आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शनिवार को अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर पर अवैध निर्माण के संबंध में एक और नोटिस जारी किया है। यह दूसरा नोटिस है जो बीएमसी द्वारा राणा दंपत्ति को भेजा गया है। इस महीने की शुरुआत में नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम उनके खार आवास पर अवैध निर्माण को लेकर उनके घर पहुंची थी।

बीएमसी नोटिस मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 की धारा 488 के तहत जारी किया गया था जिसके अनुसार अधिकारी किसी भी इमारत का दौरा कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि क्या कोई अवैध परिवर्तन किया गया है। बताते चलें कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया दंपति फिलहाल जमानत पर है।

दोनों को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा इलाके में स्थित निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की सार्वजनिक घोषणा के बाद गिरफ्तार किया था। उन पर देशद्रोह और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप सहित आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :नवनीत राणामुंबईमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो