लाइव न्यूज़ :

महिला को ब्लैकमेल कर मांगी दो करोड़ रुपये की राशि

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:23 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 दिसंबर गौतमबुध नगर जिले में एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे करीब ब्लैकमेल कर उससे करीब दो करोड़ रुपये की राशि मांगने की शिकायत दर्ज करायी है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी है कि उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप संदेश भेजकर कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, संदेश में महिला से 2.5 लाख डॉलर (करीब दो करोड़ रुपये) की राशि मांगी गई है और पैसे नहीं मिलने पर उसके अंतरंग वीडियो उनके परिवार के साथ साझा करने की धमकी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने महिला के अंतरंग समय की वीडियो किसी तरह से हासिल कर ली है, और उसके आधार पर ब्लैकमेल कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम