लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर के बीच ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, पांच मरीजों की हुई पहचान, फैला दहशत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2021 17:28 IST

एम्स के डॉक्टर संजीव कुमार बताते हैं कि कोरोना के कारण बिना किसी डॉक्टर के सलाह के स्टेरॉयड लेना ब्लैक फंगस का कारण बन सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुंवर जंग बहादुर अरवल के डीएम समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके थे। कोरोना से संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद अब ब्लैक फंगस ने बिहार में ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे बिहारवासियों पर अब खतरनाक ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। राजधानी पटना में इसके 5 मरीजों की पहचान की गई है। पटना एम्स में 4 और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान(आईजीआईएमएस) में भर्ती एक मरीज में ब्लैक फंगस मिला है।  

कोरोना को मात देने वालों में इसका अटैक देखने को मिलता है। बताया जाता है कि ब्लैक फंगस नाक, आंख, दिमाग पर सीधा हमला करता है। कई मामलों में तो संक्रमितों की आंखें तक निकालनी पडती हैं। ब्लैक फंगस में मृत्यु की दर 50 फीसदी है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस कोशिकाओं को नष्ट करने के साथ रोगी की हड्डियां तक गला देता है। 

कोरोना काल में संक्रमण के कारण अचानक से ऐसे मामले बढे हैं। इसमें शुगर हाई होना, स्टेरॉयड का हाईडोज लेना, बिना एक्सपर्ट की निगरानी के डेक्सोना जैसे स्टेरॉयड की हाई डोज लेना बड़ा कारण बन सकता है। ब्लैक फंगस के लिए यह बडा कारण हो सकता है। डॉक्टर की मानें तो ब्लैक फंगस का संक्रमण काफी खतरनाक होता है। 

डॉक्टर संजीव का कहना है कि म्यूकर माइकोसिस को ही ब्लैक फंगस कहते हैं। पटना में जिन 5 संक्रमितों में यह पाया गया है उसमें 4 एम्स और एक आईजीआईएमएस में है। आईजीआईएमएस में भर्ती संक्रमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरीज को आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। 

डॉक्टर संजीव का कहना है कि ऐसे मरीजों पर जान का खतरा अधिक होता है। इस कारण से विशेष निगरानी की जाती है। यह कोरोना संक्रमितों के साथ वायरस को हरा चुके लोगों में भी इसका इफेक्ट देख जा रहा है। डॉक्टर ने कहा कि नाक बंद होना या सूख जाना, आंखों में सूजन और दर्द होना, पलकों का गिरे रहना या फिर पलकों में ताकत नहीं लगना या आंखों से धुंधला दिखाई देना ही ब्लैक फंगस का मुख्य लक्षण है। 

उधर, कोरोना के जारी कहर के बीच एक और आईएएस अधिकारी रामेश्वर पांडेय की मौत हो गई है। रामेश्वर पांडेय बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी थे। 59 साल के रामेश्वर पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे औऱ प्रोन्नति पाकर आईएएस बने थे। 

इस तरह बिहार में अब तक पांच आईएएस अधिकारियों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है। इससे पहले मंगलवार की देर शाम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुंवर जंग बहादुर की भी मौत हो गई।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया