लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस : मप्र के सबसे व्यस्त महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में 56 दिनों में 53 मरीजों ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:38 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), सात जुलाई इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में पिछले 56 दिनों के दौरान ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकर माइकोसिस) के 53 मरीजों की मौत हो गई।

एमवायएच के एक आला अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एमवायएच में 13 मई से लेकर अब तक ब्लैक फंगस के कुल 667 मरीज भर्ती किये चुके हैं। इनमें से 467 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 53 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक 147 मरीज अब भी एमवायएच में भर्ती हैं जिनमें से 94 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 से उबरने के बाद ब्लैक फंगस की समस्या उत्पन्न हुई है।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एमवायएच में ब्लैक फंगस के मरीजों की मृत्यु दर करीब आठ प्रतिशत है।

एमवायएच अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की जान बचाने के लिए पिछले 56 दिनों में 756 सर्जरी की जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र