लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पटाखे के डिब्बे पर पाकिस्तान लिखा देख भाजयुमो कार्यकर्ता आक्रोशित

By भाषा | Updated: October 30, 2021 10:22 IST

Open in App

मथुरा, 30 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दुकान में पटाखे के डिब्बे पर पाकिस्तान लिखा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति के निकट की एक दुकान के मालिक ने तमिलनाडु के शिवकाशी से तरह-तरह के पटाखे मंगवाए थे और इनमें से कुछ पटाखों के डिब्बों पर ऑस्ट्रेलिया, भारत व अन्य देशों के नाम लिखे हुए थे,वहीं एक डिब्बे पर पाकिस्तान लिखा था और एक खिलाड़ी की फोटो भी छपी थी।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगते ही भाजयुमो पदाधिकारी दुकान पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाजार में हंगामा होने की जानकारी मिलते ही किसी बड़े बवाल की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस दुकानदार को पटाखे के डिब्बे के साथ थाने ले गई। इस दौरान कई व्यापारी नेताओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोक भी हुई।

उन्होंने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि इस मामले में व्यापारी की कोई भूमिका नहीं थी और न ही उसे डिब्बे पर पाकिस्तान या कुछ और लिखा होने की जानकारी थी। इसके बाद उक्त व्यापारी को जाने दिया गया और व्यापारियों एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर शांत किया गया। कुमार ने बताया कि व्यापारी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर