लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ तीसरी लहर का निमंत्रण: संजय राउत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:21 IST

Open in App

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ तीसरी लहर का निमंत्रण है। विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्री यह यात्रा कर रहें हैं। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि उन्होंने भाजपा से धैर्य रखने को कहा है। राज्य सभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा तीसरी लहर को निमंत्रण देना है। भाजपा यह जानबूझ कर रही है।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद इसमें शामिल भारती पवार, कपिल पाटिल और भागवत कराड इस सप्ताह की शुरुआत से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों से संपर्क स्थापित और हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देश के शीर्ष पांच मुख्यमंत्री की सूची में एक मीडिया संगठन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में स्थान मिलने से जुड़े सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘भाजपा ओपिनियन पोल को खारिज करने की कोशिश कर रही है क्योंकि इस सूची में भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्यों इस सूची में एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री शामिल नहीं है?’’ राउत ने कहा कि अगर सर्वेक्षण के नतीजे उनके पक्ष में होते तो उनके पार्टी कार्यकर्ता ‘ढोल’ बजाते और उत्सव मनाते। शिव सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम भी कुछ आतिशबाजी करेंगे।’’ उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले समय में ठाकरे देश के शीर्ष मुख्यमंत्री बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप