लाइव न्यूज़ :

पिथौरागढ़ उपचुनाव: बीजेपी की चंद्रा पंत कांग्रेस के लिए बनी खतरे की घंटी, तीन हजार वोटों से चल रहीं आगे

By भाषा | Updated: November 28, 2019 13:52 IST

Pithoragarh Assembly bypoll: चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में आज मतगणना के दसवें चरण के समाप्त होने तक भाजपा की चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी पर खासी बढ़त बना ली।चंद्रा अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3,343 मतों से आगे हैं।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में आज मतगणना के दसवें चरण के समाप्त होने तक भाजपा की चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी पर खासी बढ़त बना ली। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंद्रा अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3,343 मतों से आगे हैं।

चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने उनकी विधवा चंद्रा पंत पर दांव खेला है और उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी से थी। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। विधानसभा में जबरदस्त बहुमत के साथ सत्तासीन भाजपा की जहां इस सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर थी वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस भी अपनी संख्या को बढ़ाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।चंद्रा पंत के समर्थन में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ ही स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जन सभाएं कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के लिये वोट मांगे। कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पिथौरागढ़ में बाजी अपने पक्ष में करने के लिये जमकर प्रचार किया था।

टॅग्स :उपचुनावउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट