लाइव न्यूज़ :

भाजपा के केंद्रीय नेता त्रिपुरा में, संगठन को मजबूत करने का प्रयास

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:27 IST

Open in App

त्रिपुरा में पार्टी में असंतोष और तृणमूल कांग्रेस की पैठ बनाने की कोशिश जैसी कई चुनौतियों का सामना करते हुए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, भाजपा पूर्वोत्तर क्षेत्रीय सचिव (संगठन) अजय जामवाल, त्रिपुरा प्रभारी विनोद सोनकर और महासचिव (संगठन) फणींद्रनाथ सरमा सहित पार्टी के कई नेता सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देवबर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि सैकिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम अगले विधानसभा चुनाव के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए राज्य के सभी आठ जिलों का दौरा करेगी और असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात करेगी। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता भी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश भाजपा को पार्टी के भीतर असंतोष का भी सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?  

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: राज्यपाल-मुख्यमंत्री में टकराव ठीक नहीं

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी