लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने अभिजीत बनर्जी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति द्वारा मोदी सरकार की आलोचना को चुनाव से जोड़ा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 08:55 IST

BL Santosh: बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने नोबोल विजेता अभिजीत बनर्जी और निर्मला सीतारमण के पति द्वारा मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा है

Open in App
ठळक मुद्देनोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों के आलोचक रहे हैंनिर्मला सीतारमण के पति ने हाल ही में एक लेख में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नोबल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी की टिप्पणी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति के लेख में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना को पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने के संदर्भ से जोड़ा, जो चुनाव के समय देखने को मिलता है। 

भाजपा के संगठन मंत्री बी. एल. संतोष ने अपने ट्वीट में कहा कि एक प्रकार का माहौल ऐसे समय में फिर बनाया जा रहा है, जब हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की तिथि नजदीक है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 19 अक्तूबर को प्रेस को संबोधित करेंगे, अभिजीत बनर्जी ने साक्षात्कार देना शुरू किया है और परकला प्रभाकर अचानक सामने आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि और यह सब अचानक पांच दिनों में हुआ। गौरतलब है कि सोमवार को एक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर ने भाजपा नीत सरकार की आर्थिक दृष्टि पर तंज कसते हुए कहा कि उसे पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव एवं तब के वित्त मंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों को अपनाना चाहिए। 

बनर्जी भी भाजपा नीत सरकार की आर्थिक नीतियों के आलोचक रहे हैं और उन्हें सोमवार को नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावनिर्मला सीतारमणअभिजीत बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो