लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हज कमेटी चुनाव में भाजपा की हुई जीत, कौसर जहां चुनी गईं नई अध्यक्ष

By आजाद खान | Updated: February 16, 2023 14:32 IST

आपको बता दें कि दिल्ली हज कमेटी के सदस्यों के रूप में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आम आदमी पार्टी के दो विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस, कांग्रेस एमसीडी पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य के रूप में भाजपा कार्यकर्ता कौसर जहां को शामिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हज कमेटी के चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। इस चुनाव में पार्टी के कौसर जहां ने अध्यक्ष पद को हासिल कर लिया है। बता दें कि इस पद को हासिल करने वाली वह दूसरी महिला है।

नई दिल्ली: दिल्ली हज कमेटी के चुनाव में भाजपा नेता कौसर जहां ने जीत दर्ज की है। ऐसे में कौसर जहां ने दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष पद को हासिल कर लिया है। ऐसे में स्टेट हज कमेटी के इतिहास में यह दूसरी बार है जब कोई महिला अध्यक्ष पद को ग्रहण की है। इससे पहले ताजदार बाब इस कमेटी के चेयरमैन रह चूकी है। 

आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के इस चुनाव में भाजपा के गौतम गम्भीर तो वहीं मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद ने उन्हें वोट दिया था। ऐसे में इस जीत से दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, ऐसा माना जा रहा है। 

कौसर जहां को पांच में से तीन मिले है वोट

वहीं अगर बात करेंगे दिल्ली हज कमेटी के सदस्यों की तो इसके छह सदस्य जो हर पार्टी व समाज से ताल्लुक रखते है। इस कमेटी में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आम आदमी पार्टी के दो विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस, कांग्रेस एमसीडी पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य के रूप में भाजपा कार्यकर्ता कौसर जहां शामिल है। 

बता दें कि कौसर जहां को दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले है। समिति में छह सदस्य हैं। इनमें आप और भाजपा के दो-दो, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल हैं। कौसर जहां को मिले वोटों में गंभीर और साद के अलावा उनका खुद का वोट भी शामिल है। ऐसे में दानिश ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। 

इस जीत पर दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने क्या कहा है

ऐसे में इस पर बोलते हुए दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि कौसर जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि ‘‘सुश्री कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा, नरेन्द्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।’’ 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :Haj DepartmentBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"