लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सभी नवनिर्वाचित 17 मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों का एक दिवसीय सम्मेलन कराएगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 16, 2023 11:15 IST

भाजपा सभी नवनिर्वाचित 17 मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों का लखनऊ में एक दिवसीय सम्मेलन कराएगी। इसी दिन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपासभी नवनिर्वाचित 17 मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों का एक दिवसीय सम्मेलन कराएगीइसी दिन हो सकता है सबका शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही संपन्न हुए निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड सफलता मिली। बीजेपी ने नगर निगम की सभी 17 सीटें अपने नाम की। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि प्रदेश के सभी नगर निकायों के 17 मेयर भाजपा के होंगें। अब भाजपा इस सफलता के बाद प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन की योजना बना रही है। भाजपा सभी नवनिर्वाचित 17 मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों का लखनऊ में एक दिवसीय सम्मेलन कराएगी। इसी दिन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया जा सकता है।

नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से भी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को धन्यवाद दिलाने और कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज के कार्यक्रम कराने की योजना बीजेपी बना रही है। दूसरी तरफ भाजपा उन लोगों पर सख्ती बरतने के मूड में है जिन लोगों ने निकाय चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी की। बीजेपी ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से निकाय चुनाव की रिपोर्ट मांगी हैं।

पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों से पूछा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की जीत के प्रमुख आधार क्या था और अगर किसी प्रत्याशी की हार हुई है तो उसकी वजह क्या थी? निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर जिला अध्यक्ष जो रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे उसका आंकलन करने के बाद आगे शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करेगा।

बता दें कि 13 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने सभी 17 नगर निगमों में परचम लहराया। बीजेपी ने 89 नगर पालिका परिषद और 191 नगर पंचायत  में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। साथ ही 813 पार्षद, नगर पालिकाओं में 1360 सदस्य और नगर पंचायत में 1403 सभासद बीजेपी के टिकट पर जीत कर आये हैं।

नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था।

टॅग्स :BJPuttar pradeshलखनऊयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो