लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में अपराधियों के सफाए के लिए करेंगे ‘यूपी मॉडल’ का अनुसरण : बीजेपी

By भाषा | Updated: June 24, 2019 22:52 IST

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि सत्ता मिलने पर हम सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी और लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए या वे भाग जाएंगे। हम उत्तरप्रदेश मॉडल को अपनाएंगे। पुलिस को खुली छूट दी जाएगी, समर्पण नहीं करने पर अपराधी मुठभेड़ों में मारे जाएंगे।

Open in App

पश्चिम बंगाल भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यह कह कर विवाद पैदा कर दिया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी ‘उत्तर प्रदेश मॉडल’ का अनुसरण करेगी, जिसके तहत अपराधियों का मुठभेड़ में सफाया करने के लिये पुलिस को खुली छूट दी जाएगी। इस पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि वह भगवा पार्टी को पश्चिम बंगाल को पुलिस राज्य में कभी तब्दील करने नहीं देगी।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि सत्ता मिलने पर हम सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी और लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए या वे भाग जाएंगे। हम उत्तरप्रदेश मॉडल को अपनाएंगे। पुलिस को खुली छूट दी जाएगी, समर्पण नहीं करने पर अपराधी मुठभेड़ों में मारे जाएंगे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुठभेड़ों पर आश्रित है। बसु के नजरिए से पार्टी के एक अन्य महासचिव राजू बनर्जी ने भी सहमति जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल में गुंडाराज और जबरन वसूली को नहीं बर्दाश्त करेंगे। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और जरूरी पड़ने पर मुठभेड़ की कार्रवाई की जाएगी।’’ पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दिखाता है जो पश्चिम बंगाल को पुलिस राज्य में बदलना चाहती है । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा, ‘‘हमें ऐसे बयानों से हैरान नहीं हुई। यह उनकी मानसिकता है।

भाजपा अध्यक्ष (अमित शाह) पर गुजरात के गृह मंत्री के उनके कार्यकाल के दौरान फर्जी मुठभेड़ की साजिश रचने का आरोप लगा था। इसलिए भाजपा को सत्ता मिलती है तो वे बंगाल में भी यही चीज करेंगे और इसे पुलिस राज्य बना देंगे। ’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?