लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने हैदराबाद के बाद इंदौर के एक इलाके का नाम बदलने का राग छेड़ा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:00 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह दिसम्बर पुराने स्थानों के नये नामकरण की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने रविवार को कहा कि शहर के एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर से सटे इलाके का नाम खजराना से बदलकर हिन्दुओं के प्रथम पूज्य देवता के नाम पर रखा जाना चाहिए।

लालवानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "खजराना के क्षेत्रीय नागरिकों ने मुझसे मिलकर मांग की है कि राज्य सरकार को इस इलाके के गणेश मंदिर से सटे इलाके का नाम बदलकर गणेश नगर या गणेश धाम अथवा गणेश कॉलोनी कर देना चाहिए क्योंकि यह देवालय धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है।"

उन्होंने कहा, "खजराना में एक दरगाह के पास स्थित क्षेत्र को खजराना के मौजूदा नाम से ही पहचाना जाना चाहिए। शहर के इस हिस्से के नाम से लोगों को कोई दिक्कत नहीं है।" लालवानी ने कहा, "हम राज्य सरकार तक क्षेत्रीय लोगों की भावनाएं पहुंचाएंगे ताकि खजराना के एक हिस्से का नाम भगवान गणेश के नाम पर रखा जा सके।"

गौरतलब है कि खजराना क्षेत्र में हिंदुओं और मुस्लिमों की मिश्रित आबादी रहती है। भाजपा सांसद ने खजराना के एक हिस्से के नये नामकरण का मुद्दा ऐसे वक्त उठाया है, जब राजनीतिक दल अगले महीने संभावित नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस रहे हैं।

उधर, सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सांसद के बयान पर गहरी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के हालिया चुनावों की तर्ज पर इंदौर नगर निगम के आगामी चुनावों में भी एक पुराने इलाके के नये नामकरण के मुद्दे की आड़ में सांप्रदायिक आधार पर वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, "भाजपा अपने चुनावी लाभ के लिए दो समुदायों में फूट डालने की जहरीली कोशिश कर रही है। भाजपा सांसद जिस गणेश मंदिर के आधार पर शहर के एक हिस्से का नाम बदलने की बात कर रहे हैं, वह देश-दुनिया में खजराना गणेश मंदिर के नाम से ही विख्यात है।"

शुक्ला ने पूछा, "लालवानी स्पष्ट करें कि क्या वह खजराना गणेश मंदिर का नाम भी बदलवाना चाहते हैं?"

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएचएमसी चुनावों के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर "भाग्य नगर" किए जाने की बहस खड़ी की थी। उन्होंने तेलंगाना के मतदाताओं को याद दिलाया था कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नये नामकरण के तहत इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र