लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने आरएसएस नेता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:53 IST

Open in App

जयपुर, छह जुलाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें आरएसएस नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

पार्टी ने राज्यपाल से फाइल मंगाकर उसकी कानूनी जांच करने का आग्रह किया है।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘राज्य सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये एक राष्ट्रवादी संगठन की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। कोई शिकायतकर्ता नहीं है और उसके बावजूद मामला दर्ज किया गया और संगठन के नेता का नाम प्राथमिकी में लिखा गया।’’

पार्टी कार्यालय में राठौड़ ने कहा, ‘‘हम राज्यपाल से फाइल मंगवाने की मांग कर रहे हैं और फाइल की कानूनी जांच कर मामले में राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह करेंगे।’’ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और अन्य नेता भी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत के एक कथित वीडियो प्रकरण में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति सहित दो लोगों को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें निम्बाराम का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता निंबाराम भी वीडियो में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी