वाजपेयी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में 2500 से ज्‍यादा स्‍थानों पर किसान संवाद आयोजित करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:55 IST2020-12-19T18:55:41+5:302020-12-19T18:55:41+5:30

BJP to organize Kisan Samvad at more than 2500 places in Uttar Pradesh on Vajpayee's birth anniversary | वाजपेयी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में 2500 से ज्‍यादा स्‍थानों पर किसान संवाद आयोजित करेगी भाजपा

वाजपेयी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में 2500 से ज्‍यादा स्‍थानों पर किसान संवाद आयोजित करेगी भाजपा

लखनऊ, 19 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से संवाद करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अनुसार उस दिन प्रदेश में सभी संगठनात्‍मक मंडलों समेत 2500 से अधिक स्‍थानों पर किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया है।

भाजपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की, साथ ही गोरखपुर, काशी, ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्षों व विधायकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर संवाद भी किया।

बैठक का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।

राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के हितों में जितना कार्य मोदी सरकार कर रही है, उतना पहले हुआ होता है तो आज किसानों की स्थिति कहीं बेहतर होती।

उन्होंने नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम व झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी विचार विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया, इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए है बल्कि उन्हें नए अधिकार और नए अवसर भी मिले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नये कृषि सुधारों में किसानों को न केवल अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी बल्कि उन्हें नये अधिकार व अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम व साजिश की राजनीति कर रहा है, यह स्पष्ट किया जा चुका है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था जारी रहेंगी,नई व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प व सहूलियते प्राप्त हो सकेगी।

सिंह ने कहा, ‘‘विपक्ष के लिए किसान वोट बैंक से अधिक कभी कुछ नहीं रहे जबकि हमारे लिए किसान हमारी रीति-नीति व विश्वास का केन्द्र बिन्दु है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP to organize Kisan Samvad at more than 2500 places in Uttar Pradesh on Vajpayee's birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे