लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव के लिए ‘लोकतांत्रिक तरीके’ से होगा टिकटों का बंटवाराः मनोज तिवारी

By भाषा | Updated: December 29, 2019 14:53 IST

तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “भाजपा के टिकट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक होगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।”

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम चुनने के लिए तीन सर्वेक्षण करा रही है।टिकट बंटवारे की प्रक्रिया लोकतांत्रिक होगी, लेकिन साथ ही प्रत्याशियों के जीतने की संभावना पर जोर भी दिया जाएगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर “पूरी तरह लोकतांत्रिक” प्रक्रिया अपना रही है और सभी पात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को टिकट के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि टिकट बंटवारे में प्रत्याशी के जीतने की संभावना मुख्य कसौटी होगी। तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “भाजपा के टिकट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक होगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।”

इससे पहले ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि पार्टी इस बार उन नेताओं को टिकट नहीं देने पर विचार कर सकती है जो 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में हार गए थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। विधानसभा चुनाव, 2015 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 67 सीटें, जबकि भाजपा को महज तीन सीट मिली थी।

तिवारी ने कहा, “टिकट बंटवारे की प्रक्रिया लोकतांत्रिक होगी, लेकिन साथ ही प्रत्याशियों के जीतने की संभावना पर जोर भी दिया जाएगा। इसके अलावा लोकप्रियता और साफ छवि को भी ध्यान में रखा जाएगा।” तिवारी ने कहा, “टिकट चाहने वालों की सूची लंबी है लेकिन जिन्हें किसी निर्वाचन क्षेत्र में पसंद किया जाता है और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड साफ है, वे स्वाभाविक रूप से पहली पसंद होंगे।”

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम चुनने के लिए तीन सर्वेक्षण करा रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर