लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं आने पर भाजपा ने सपा प्रमुख पर तंज कसा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:45 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा और सवाल किया कि कहीं उन्होंने मुस्लिम वोट के मोह में तो ऐसा नहीं किया? हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा और पिछड़ी जाति के नेता, कल्याण सिंह उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे जब 1992 में अयोध्या में बाबरी ढांचे को 'कार सेवकों' ने ध्वस्त कर दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''अखिलेश जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके..कही मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?।'' कल्याण सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन न तो अखिलेश यादव और न ही उनकी पार्टी का कोई बड़ा नेता कल्याण सिंह को श्रध्दांजलि देने गया। वहीं,बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती कल्याण सिंह को श्रध्दांजलि देने उनके आवास पहुंची थीं। कुछ समय के लिये भाजपा छोड़ने के बाद कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनाई थी और मुलायम सिंह यादव के साथ राजनीतिक तालमेल भी किया था। हालांकि यह दोस्ती कुछ दिन ही चली थी और बाद में उनकी राहें जुदा हो गयी थीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार की रात लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील