लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पीएम से नजर नहीं मिलाना चाहते हैं मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2023 16:29 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री जी आखिर इतनी नफरत क्यों? नीति आयोग की बैठक में जाते तो बिहार के हित में बात करते। आप प्रधानमंत्री मोदी से नजरें मिलाने से डरते क्यों हैं? 

Open in App
ठळक मुद्देविजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री जी आखिर इतनी नफरत क्यों?कहा- नीति आयोग की बैठक में जाते तो बिहार के हित में बात करतेनेता प्रतिपक्ष ने कहा- आप प्रधानमंत्री मोदी से नजरें मिलाने से डरते क्यों हैं?

पटना: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जारी सियासी तकरार के बाद बिहार की सियासत के बाद अब नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नही होने पर जदयू और भाजपा आमने सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बैठक में नहीं जाने भाजपा ने उन पर प्रधानमंत्री से नजरें चुराने का आरोप लगाया है। 

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री जी आखिर इतनी नफरत क्यों? नीति आयोग की बैठक में जाते तो बिहार के हित में बात करते। आप प्रधानमंत्री मोदी से नजरें मिलाने से डरते क्यों हैं? 

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राजनीतिक स्वार्थ को लेकर इस बैठक में नहीं गए। इससे बिहार का नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार ने राजनीतिक द्वेष के कारण नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। जो बिहार जैसे राज्य के लिए उचित नहीं है। 

वहीं, बैठक में नीतीश कुमार या फिर बिहार के किसी के नहीं जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पिछली बार जब उपमुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के नेता तार किशोर प्रसाद को नीति आयोग में भेजा जा रहा था तो केंद्र सरकार ने मना कर दिया था। यह ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है।

उन्होंने कहा, राज्य का अंश बढ़ाया जा रहा है। लगातार अलग-अलग योजना चलाकर पुरानी योजनाओं को खत्म किया जा रहा है। केंद्र की सरकार सिर्फ अपना चेहरा चमकाने के लिए इस तरह की बैठक कर रही है। जबकि नीतीश कुमार के सरकार ने अपने बलबूते बिहार का बेहतर प्रदर्शन किया है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला