लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- डीजीपी बिहार छोड़कर भाग रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2023 17:11 IST

भाजपा ने पूरे राज्य में धिक्कार मार्च निकालने और नीतीश-तेजस्वी की सरकार की नाकामी को उजागर करने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन के साथ नीतीश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए हमारी पार्टी ने नौकरी मांगी तो लाठी चलाई गई।सरकार के एक साल पूरे होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के विकास की पुष्यतिथि है।

पटना: बिहार में महागठबंधन के साथ नीतीश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा ने पूरे राज्य में धिक्कार मार्च निकालने और नीतीश-तेजस्वी की सरकार की नाकामी को उजागर करने का ऐलान किया है। गुरुवार को पटना से इसकी शुरूआत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला। 

इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर कहा कि सरकार डीजीपी को काम नहीं करने दे रही है, इसलिए वे बिहार छोड़कर भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार की भट्टी में सूबे के डीजीपी आरएस भट्टी तबाह हो गए हैं। सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए हमारी पार्टी ने नौकरी मांगी तो लाठी चलाई गई। कटिहार में जनता ने बिजली मांगी तो गोली चलाई गई। 

दरभंगा में दलित की बेटी को पीटा गया। बिहार इन घटनाओं से शर्मसार है। हम लोग ने देश के गृह मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने जांच कराने का निर्देश दिया। लेकिन,यह सरकार सोई हुई है। प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि सरकार अच्छे अधिकारियों को कोई काम ही नहीं करने देना चाहती है। सुशासन लाने देना नहीं चाहती है तो भट्टी फिर बिहार में क्यों रहेंगे? दिल्ली में ही रहेंगे। 

सरकार के एक साल पूरे होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के विकास की पुष्यतिथि है। आज के दिन ही घमंडी गठबंधन के लोगों ने बिहार में सरकार बनाया था। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का दलित समाज आज डरा हुआ है। नीतीश राज में दलित समाज आज क्रिया कर्म भी नहीं कर सकता है। दरभंगा में दलित समाज के लोगों को दाह-संस्कार से रोका गया। 

नीतीश कुमार कि सरकार ने तुष्टीकरण के चक्कर में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे तो, बिहार में एक हजार भी शराब की दुकान नहीं थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गद्दी संभालते ही 11 हजार शराब दुकान खुलवाई। बिहार में शराब बंदी हुई। लेकिन, आज घरों में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए ललन सिंह पर भी हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कल एक नेता बोल रहे थे। कह रहे थे कि बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सभी चालीस की चालीस सीटें हम लोग जीतेंगे। लेकिन उनके कहने से कोई वोट मिलने वाला है क्या? उनको पहचानता कौन है? वे तो राजनीतिक कार्यकर्ता भी नहीं हैं। आप तो नेता के स्टाफ के तौर पर काम करते हैं। आपको पहचानता कौन है बिहार में? भाजपा का स्पष्ट मानना है कि नीतीश कुमार के राज में न विकास हुआ और न सुशासन है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?