लाइव न्यूज़ :

भाजपा को जातीय जनगणना पर ‘‘आंतरिक मतभेद’’ का समाधान करना चाहिए: कुशवाहा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:12 IST

Open in App

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना को जनता और देश का विषय बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को इस संबंध में फैसला करना चाहिये और इस मसले पर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के भीतर उपजे ‘‘आंतरिक मतभेद’’ को पार्टी को स्वयं ही दूर करना चाहिये । कुशवाहा ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि तकनीकी तौर पर जातीय जनगणना कराया जाना संभव नहीं होने की बात जानबूझकर प्रचारित की जा रही है । आज के समय में कौन सा काम मुश्किल है । जनगणना 2021 में केवल एक अतिरिक्त कॉलम जाति का जोड़ना है । केंद्र सरकार अगर निर्णय करे तो इस कार्य के होने में कोई कठिनाई नही है ।’’ जातीय जनगणना को लेकर भाजपा में मतभेद की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के भीतर मतभेद को उन्हें ही दूर करना होगा क्योंकि एक एक बड़ा खेमा इसके पक्ष में है । कुशवाहा ने कहा, ‘‘यह विषय जनता और देश का है । जो भी तकनीकी सुधार की जरूरत है, उसे करते हुए केंद्र सरकार को जातीय जनगणना को लेकर निर्णय करना चाहिए ।’’ उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में केवल ओबीसी और अतिपिछड़ा वर्ग की गणना नहीं की जाएगी बल्कि सभी वर्गों की गणना होगी । जातीय जनगणना नहीं होने पर भाजपा के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न होने होने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, ‘‘हमलोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस मामले में साकारात्मक निर्णय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारतराज्यसभा चुनावः 10 राज्य, 37 सीट खाली, 14 प्रत्याशी और 11 सीट पर मतदान, 26 पर निर्विरोध निर्वाचित?

भारतबिहार से राज्यसभा के 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में छह उम्मीदवारों के उतर जाने से मामला हो गया है दिलचस्प, उपेन्द्र कुशवाहा और एडी सिंह के बीच होगी टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos