लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Case Update: 'द्रौपदी की तरह चीरहरण किया गया, शीशमहल अब शोषण महल बन चुका है', बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 11:35 IST

Swati Maliwal Case Update: बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शीशमहल अब शोषण महल बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देशहजाद पूनावाला ने कहा, शीशमहल अब शोषण महल बन चुका हैजो हिंसा स्वाति मालीवाल के साथ हुई वह विभव कुमार ने नहीं बल्कि केजरीवाल ने कराईअरविंद केजरीवाल को न केवल इस्तीफा देना चाहिए बल्कि बताना चाहिए कि क्या यही इनके महिला सशक्तिकरण का मॉडल है

Swati Maliwal Case Update: बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शीशमहल अब शोषण महल बन चुका है। मुख्यमंत्री के सामने राज्यसभा महिला सांसद का द्रौपदी की तरह चीरहरण किया गया और उसपर 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 30-32 घंटे बाद संजय सिंह ने एक बयान दिया और जिस व्यक्ति को उन्होंने आरोपी बताया उसे ही सरंक्षण देने का काम किया जाता है।

72 घंटों से महिला विषय पर प्रखर होकर बोलने वाली स्वाति मालीवाल चुप हैं, कल संजय सिंह उनके घर पर दबाव डालने भी गए थे। पूनावाला ने कहा कि साफ है कि जो हिंसा स्वाति मालीवाल के साथ हुई वह विभव कुमार ने नहीं बल्कि केजरीवाल ने कराई। अरविंद केजरीवाल को न केवल इस्तीफा देना चाहिए बल्कि बताना चाहिए कि क्या यही इनके महिला सशक्तिकरण का मॉडल है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि सप्ताह के शुरुआत में दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सीएम हाउस से स्वाति मालीवाल ने कॉल कर कहा कि उन पर हमला किया गया है।

स्वाति पर हमला करने का आरोप विभव कुमार पर लगा था। स्वाति इसके बाद सिविल लाइंस थाने भी गई। लेकिन, वहां पर उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी और थाने से लौट गई। वहीं, इसके बाद से स्वाति का कोई बयान नहीं आया है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल महिला सुरक्षा पर मुखर होकर बोलती रही हैं। लेकिन, मौजूदा समय में उनकी चुप्पी पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी महिला विंग ने धरना प्रदर्शन किया।

इन सबके बीच विभव कुमार के साथ सीएम केजरीवाल की लखनऊ वाली फोटो ने बीजेपी को एक और मौका टारगेट करने के लिए दे दिया है। वहीं, लगातार सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल ट्रेंड कर रही हैं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालसंजय सिंहBJPआम आदमी पार्टीलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम