लाइव न्यूज़ :

भाजपा, आरएसएस भारत को एक मानचित्र के रूप में देखते हैं, कांग्रेस इसे यहां के लोगों के रूप में देखती है : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:14 IST

Open in App

मलाप्पुरम/कोझिकोड (केरल), 29 सितंबर भाजपा और आरएसएस भारत को भौगोलिक क्षेत्र या एक मानचित्र के रूप में देखते हैं लेकिन कांग्रेस देश को यहां के लोगों और उनके बीच तथा दुनिया के साथ उनके संबंध के तौर पर देखती है। यह बात बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कही।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग भारत को मानचित्र के रूप में देखते हैं। वे इसे सीमाओं से घिरे स्थान के रूप में देखते हैं। यह भाजपा का दृष्टिकोण है। हमारा (कांग्रेस) दृष्टिकोण अलग है। भारत के लिए हमारा दृष्टिकोण यहां के लोग एवं दूसरों के साथ उनके संबंध हैं।’’

राहुल ने कहा, ‘‘हमारे लिए भारत मानचित्र नहीं है, यह महज सीमा रेखा से घिरा क्षेत्र नहीं है, यहां रहने वाले लोगों के बारे में है। हम अपने अंदर भारत रखते हैं। यह अंतर है कि किस तरह से आरएसएस और भाजपा भारत को देखती है और किस तरह से कांग्रेस भारत को देखती है।’’

वह केरल के कोझिकोड जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मनोरंजन स्थल का उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे।

केरल में एक दिन के दौरे पर आए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां के लोग जब विदेश जाते हैं तो लोग भारत के मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को उनके माध्यम से देखते हैं और ‘‘इस तरह से हम अपने देश को हर स्थान पर अपने साथ ले जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग भारत को नफरत, गुस्सा, अविश्वास और हिंसा’’ के रूप में पेश कर गुमराह करते हैं लेकिन ‘‘हम ऐसा नहीं करते।’’

इससे पहले केरल के मलाप्पुरम जिले में एक डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस नेता ने इसी तरह के विचार व्यक्त किए और कहा कि वी. डी. सावरकर जैसे लोगों ने भारत को भौगोलिक क्षेत्र में रूप में वर्णित किया।

राहुल ने कहा, ‘‘वे एक मानचित्र खींचेंगे और कहेंगे कि सीमा के अंदर भारत है और जो बाहर है वह नहीं है। मेरे लिए भारत यहां के लोग और दूसरों के साथ उनके संबंध ही भारत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?