कांग्रेस राज में हुआ 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपयों का घोटाला! भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' की पहली कड़ी जारी करते हुए लगाए बड़े आरोप

By विनीत कुमार | Published: April 2, 2023 02:26 PM2023-04-02T14:26:58+5:302023-04-02T14:42:44+5:30

भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' के नाम से एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। साथ ही भाजपा की ओर से बताया गया है कि कुछ और वीडियो जारी किए जाएंगे।

BJP releases 'Congress Files' first episode, alleges corruption of Rs 48,20,69,00,00,000 under Congress rule, watch video | कांग्रेस राज में हुआ 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपयों का घोटाला! भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' की पहली कड़ी जारी करते हुए लगाए बड़े आरोप

भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' वीडियो जारी कर कांग्रेस पर साधा निशाना (फोटो- ट्विटर)

Highlights'कांग्रेस मतलब करप्शन...', भाजपा ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप।भाजपा का दावा- कांग्रेस के शासन में देश में 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ।

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर एक वीडियो जारी कर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने रविवार को दरअसल 'कांग्रेस फाइल्स' नाम से एक वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में पूर्व में 48,20,69,00,00,000 (48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपयों) का घोटाला हुआ।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ये वीडियो जारी किया गया। भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया, 'कांग्रेस फाइल्स की पहली कड़ी, देखिए कांग्रेस शासन में कैसे एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते रहे।'

'कांग्रेस मतलब करप्शन', भाजपा ने जारी किया वीडियो

इस वीडियो का शीर्षक दिया गया है- 'कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार'। वीडियो में आगे कहा गया, 'कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास के इतने सारे उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था।'

वीडियो में आगे कहा गया, 'इतनी राशि से 24 INS विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया।' बीजेपी ने आगे कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए 2004 से 2014 के कार्यकाल को 'खोया हुआ दशक' करार दिया।

'ये बस झांकी है...पिक्सर अभी बाकी है..'

इस वीडियो में आगे कहा गया है, 'पूरे 70 साल को एक तरफ रख दें और केवल 2004-14 के पिछले कार्यकाल को ही देखें तो यह 'खोया हुआ दशक' था। यह सरकार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहा था जिन्होंने सभी भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद रखी थी। उन दिनों अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें भरी रहती थीं, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।' 

वीडियो में आगे कहा गया, '1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की रिश्वत, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के लिए 12 करोड़ रुपये की रिश्वत।' 

वीडियो के आखिर में कहा गया, 'यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सिर्फ झांकी भर है और पिक्चर अभी बाकी है।' इससे पहले कांग्रेस की ओर से लगातार अडानी मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला जाता रहा है।

Web Title: BJP releases 'Congress Files' first episode, alleges corruption of Rs 48,20,69,00,00,000 under Congress rule, watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे