लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में भाजपा को आतंकवादियों से मिली धमकी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:21 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी जम्मू कश्मीर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से हताश हैं और वे शांति प्रक्रिया बाधित करने की साजिश रच रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘खुफिया एजेंसियों’’ ने सूचना दी है कि एक आतंकवादी संगठन ने उन्हें धमकी दी है। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रैना ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की हत्या की भी निंदा करते हुए कहा कि वे लोगों में डर पैदा करना चाहते हैं। भाजपा ने यह भी दावा किया कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो वर्षों में उसके 23 सदस्यों की हत्या की गयी है। इस महीने आतंकवादियों ने 17 अगस्त को कुलगाम में भाजपा पदाधिकारी जावेद अहमद डार और अनंतनाग में 10 अगस्त को गुलाम रसूल डार की हत्या कर दी। रैना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘खुफिया एजेंसियों ने मुझे सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के धमकी भरे बयान के बारे में बताया। मुझे सतर्क रहने को कहा गया है। हालांकि, धमकी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।’’ टीआरएफ पाकिस्तान के आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है। बहरहाल, भाजपा नेता ने कहा कि वह ऐसी धमकियों की परवाह नहीं करते। अप्रैल में उन्हें पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से एक फोन और वीडियो संदेश आया था जिसमें फोन करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बताया था और उन्हें धमकी दी थी। रैना ने कहा, ‘‘यह भाजपा की खासतौर से घाटी में बढ़ती लोकप्रियता को लेकर पाकिस्तान के आतंकवादियों की हताशा को दिखाता है। हाल के मेरे दौरे पर दक्षिण कश्मीर में हजारों लोगों ने मेरा स्वागत किया और हमारी रैलियों में भाग लिया जिससे आतंकवादी समूह हताश हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की धमकियों से डरने वाली नहीं है और वह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मिशन के तहत जम्मू कश्मीर की शांति, प्रगति और विकास के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा जम्मू कश्मीर में बढ़त बना रही है और जब भी विधानसभ चुनाव होंगे तो वह अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी तत्व डरे हुए हैं और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल