लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बीजेपी के बागी सांसद अंशुल वर्मा, सुबह चौकीदार को सौंपा था इस्तीफा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 27, 2019 14:09 IST

अंशुल वर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और आजम खान की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की।

Open in App

उत्तर प्रदेश के हरदोई से बीजेपी के बागी सांसद अंशुल वर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। उन्होंने बुधवार सुबह ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। अंशुल वर्मा ने पार्टी पर तंज कसते हुए प्रदेश कार्यालय के चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उनका टिकट काट दिया गया था। इसके बाद से ही वो बगावती तेवर में नजर आ रहे थे। वर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और आजम खान की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की।

अंशुल वर्मा सपा के कद्दावर नेता आजम खान के साथ अखिलेश यादव से मिलने सपा मुख्यालय पहुंचे थे। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी ज्वॉइन कर ली। माना जा रहा है कि उन्हें सपा के टिकट पर गठबंधन प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

अंशुल वर्मा का कहना था कि पार्टी ने जानबूझकर दलितों की उपेक्षा कर रही है इसलिए दलित सांसदों के टिकट काटे गए। भाजपा ने हरदोई से अब पूर्व सांसद जय प्रकाश रावत को प्रत्याशी बनाया है। इस्तीफा सौंपने पर उन्होंने कहा कि मुझे असली चौकीदार को ही अपना इस्तीफा सौंपना ठीक लगा। इस्तीफा सौंपने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय से निकलकर अंशुल बोले- विकास किया है, विकास करेंगे, अंशुल थे अंशुल ही रहेंगे, चौकीदार न कहेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरदोई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप