लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर बीजेपी के सवाल पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- 'ये सस्ती राजनीति का उदाहरण'

By भाषा | Updated: November 2, 2019 13:22 IST

बीजेपी ने दरअसल गुरुवार को कहा था कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरों को सार्वजनिक क्यों नहीं करते? उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी इस तरह के दौरों को गोपनीय क्यों रखना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- बीजेपी पहले भी सस्ती राजनीति करती आई है, ये एक और उदाहरणक्या सभी सांसदों को यात्राएं बंद कर देनी चाहिए या छुट्टी नहीं लेनी चाहिए, सामाजिक बंधन नहीं रखने चाहिए: सिंघवी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से सवाल उठाए जाने पर शनिवार को पलटवार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह कहते हुए परोक्ष कटाक्ष किया कि अगर कोई व्यक्ति छुट्टियों को बुरा एवं सुर्खियों में रहने को महत्वपूर्ण समझता है तो क्या सभी सांसदों को विदेश दौरे बंद कर देने चाहिए ?

सिंघवी ने कहा, 'भाजपा पहले भी सस्ती राजनीति करती आई है। उसने फिर से किसी की निजी यात्रा के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन कर सस्ती राजनीति का एक और उदाहरण दिया है।' 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं का परोक्ष हवाला देते हुए सवाल किया कि अगर कोई व्यक्ति छुट्टियों को बुरा समझता है या विदेश यात्राओं पर सुर्खियों में रहने को महत्वपूर्ण समझता है तो क्या इसका मतलब है कि सभी भारतीयों और सांसदों को यात्राएं बन्द कर देनी चाहिए, छुट्टियां नहीं लेनी चाहिए, पारिवारिक और सामाजिक सम्बंध नहीं रखने चाहिए?

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर सांसदों को कोई सहयोग चाहिए तो विदेश यात्रा का विवरण बताना पड़ता है। लेकिन अगर कोई सहायता नहीं चाहिए तो फिर यात्रा का विवरण बताने की जरूरत नहीं होती।' 

गौरतलब है कि भाजपा के प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक प्रेसवार्ता कर कथित तौर पर कहा था कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरों को सार्वजनिक क्यों नहीं करते? उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी इस तरह के दौरों को गोपनीय क्यों रखना चाहते हैं?

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण