लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बंगाल में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को पिछला बकाया देने का वादा किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:39 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), आठ जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के प्रत्येक किसान को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 18,000 रुपये की पिछली सहायता राशि भी मिले, जिससे वे ममता बनर्जी सरकार में वंचित रह गए थे।

भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी विजयवर्गीय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में केंद्रीय योजना के कार्यान्वयन के लिए अपनी सहमति दे दी। इस योजना के तहत किसानों को तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये मिलते हैं।

विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा लिए गए फैसले को भाजपा के उस आरोप के जवाब के रूप में देखा जा रहा है कि उनकी पार्टी राज्य के किसानों को योजना का लाभ लेने से रोक रही है।

विजयवर्गीय ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "ममता बनर्जी सरकार के जाने और भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बंगाल के किसानों को उनका हक मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले प्रत्येक साल के बकाया राशि के तौर पर 18000-18,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जो पहले ही देश के बाकी हिस्सों के किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला और बालू खनन पर माफिया का नियंत्रण है और वे पशु तस्करी में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के गिरोह में शामिल लोगों को भाजपा राज्य से बाहर कर देगी।

तृणमूल को ‘वायरस’ बताते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रैली में कहा कि उनकी पार्टी इसका टीका है जो मई के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को राज्य में सत्ता से बाहर कर देगी।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यह दावा करते हुए कि भाजपा के पास पहले से ही पश्चिम बंगाल में 1.5 करोड़ सदस्य हैं, घोष ने कहा कि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनके खिलाफ लगभग 29,000 मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा, "पिछली वाम मोर्चा और मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार विकास करने में विफल रही है। भाजपा सुनिश्चित करेगी कि राज्य विकास के मार्ग में आगे बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो