लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने तमिलनाडु चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में धर्मांतरण विरोधी कड़े कानून का किया वादा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 01:26 IST

Open in App

चेन्नई, 22 मार्च भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में जबरन या प्रलोभन से धर्मांतरण कराने के खिलाफ कड़ा कानून लाने और अन्य राज्यों में गायों की तस्करी पर प्रतिबंध के अलावा गोवध रोधी कानून लाने का सोमवार को वादा किया।

घोषणा पत्र में कहा गया, ‘‘धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार जबरन धर्मांतरण की तरह नहीं है। राज्य में बल प्रयोग या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने को अपराध बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कड़ा कानून लागू किया जाएगा।’’

इसमें कहा गया है कि राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा रोकने के लिए न्यायमूर्ति वेणुगोपाल आयोग की रिपोर्ट में की गई सिफारिशें लागू की जाएंगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

गडकरी ने कहा कि गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार और कावेरी नदियों को जोड़ने की परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर