लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा से अल्पसंख्यकों को वोट बैंक माना

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:37 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 26 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से अल्पसंख्यकों को वोट बैंक माना और उनके लिए कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में अल्पसंख्यकों का विकास हुआ इसलिए इन समुदायों का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है।

प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले खंडवा लोकसभा उपचुनाव से पहले पंधाना में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने हमेशा से अल्पसंख्यकों को वोट बैंक माना है, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में अल्पसंख्यकों का विकास हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। इसीलिए मोदी जी की तरफ अल्पसंख्यकों का रुझान बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में अपना अस्तित्व खो रही है। पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है।

भाजपा नेता ने कहा, ''मध्य प्रदेश में एक मिस्टर बंटाधार (यह शब्द भाजपा अक्सर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के लिए इस्तेमाल करती है) ने कांग्रेस को खत्म कर दिया और दूसरे (पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ) ने लोगों से झूठ बोला और झूठे वादे किए।''

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 2018 में भाजपा से सिर्फ चार सीटें अधिक लेकर मध्य प्रदेश में सत्ता में आई थी लेकिन यह 15 महीने में ही गिर गई क्योंकि यह झूठ पर खड़ी थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी विधायकों के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने से पिछले साल मार्च में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। इसके तहत 30 अक्टूबर को मतदान और दो नवंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम