लाइव न्यूज़ :

'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पुस्तक पर बीजेपी ने कहा- लेखक ने वापस ली किताब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2020 07:30 IST

इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है.

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने भाजपा नेता जयभगवान गोयल द्वारा लिखित 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पुस्तक के विमोचन पर भाजपा को आड़े हाथ लियाकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, 'जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार (13 जनवरी) को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है.

इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, 'जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है. उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है. उन्होंने किताब वापस ले ली है. अब विवाद का अंत हो जाना चाहिए.'

इससे पहले शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने भाजपा नेता जयभगवान गोयल द्वारा लिखित 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पुस्तक के विमोचन पर भाजपा को आड़े हाथ लिया. इसे लेकर शिवसेना के साथ-साथ राकांपा ने भी भाजपा को निशाने पर लिया. राऊत ने पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले, विधायक शिवेंद्रराजे भोसले और सांसद संभाजीराजे भोसले से पूछा है कि क्या छत्रपति के वंशजों को यह मंजूर है?

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर