लाइव न्यूज़ :

'जब वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड भी बने', भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने छेड़ी नई बहस

By शिवेंद्र राय | Updated: February 15, 2023 19:56 IST

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात तो कही ही है, इसके अलावा उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की मांग करके एक नई बहस छेड़ दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने छेड़ी नई बहसवक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बनाने की मांग कीकहा- हमारा देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा

नई दिल्ली: हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदू राष्ट्र पर जारी चर्चाओं और सियासी बयानबाजी में अब भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भी कूद पड़ी हैं। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात तो कही ही है, इसके अलावा उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की मांग करके एक नई बहस छेड़ दी है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "सनातन बोर्ड होना ही चाहिए। वक्फ बोर्ड है, पहले से बना दिया गया है। सनातन का तो सबकुछ है। इसका तो पहले से ही होना चाहिए। विलंब है, मगर हो जाएगा। मेरा काम है मैं अपना करूंगी।"

भाजपा सांसद ने आगे कहा, "मैं सनातन धर्म के लिए जीती हूं और इसी के लिए मरती हूं। सनातन धर्म राष्ट्र धर्म है। राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं और इसलिए सनातन धर्म में ही सब कुछ है। यह हमारा देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।"

बता दें कि इससे पहले एक और हिंदू संत साध्वी प्राची नो भी देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। साध्वी प्राची बुधवार को आलोट पहुंची। यहां उन्होंने धरोला स्थित अनादि कल्पेश्वर के दर्शन कर भगवान का जलाभिषेक किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। साध्वी प्राची ने जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनको हिंदू धर्म की एबीसीडी भी नहीं पता है। मदनी जैसे लोगों ने सन 1947 में देश का बंटवारा करवाया था और कहा था कि हम हिंदुओं के साथ नहीं रहेंगे।

इन दोनो के अलावा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शाष्त्री भी देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयानो के कारण चर्चा में हैं। दरअसल हाल फिलहाल ये सारी बहस ही  धीरेंद्र कृष्ण शाष्त्री ने शुरू की है। धीरेंद्र कृष्ण शाष्त्री अपने हर साक्षात्कार में हिंदू राष्ट्र की बात जरूर करते हैं और यहीं से सारी बहस ने जन्म लिया। साध्वी प्रज्ञा, साध्वी प्राची के अलावा कई अन्य साधु संत भी हिंदू राष्ट्र के समर्थन में बयान दे चुके हैं। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरसाध्वी प्राचीभारतLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम