लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने सभी को चौंकाया, लोकसभा के नए स्पीकर होंगे ओम बिरला

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2019 12:28 IST

कोटा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आलाकमान ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी लोकसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नाम की घोषणा कर सकती है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। खबरों की मानें तो लोकसभा के नए अध्यक्ष कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला होंगे। 

समाचार एजेंसी के अनुसार, कोटा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिरला को अगर नामित किया जाता है तो वह आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।बताते चले कि लोकसभा अध्यक्ष बनने की कतार में मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार थे, लेकिन पार्टी ने ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने का मन बनाया है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद बीजू जनता दल (बीजद) को इस बार दिया जा सकता है तथा कटक से सांसद भृर्तुहरि महताब का नाम इस पद के लिए विचार किया जा रहा है। महताब को 2017 में सर्वोत्तम सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोलहवीं लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर अन्नाद्रमुक के एम थम्बी दुरै को आसीन किया गया था। सत्रहवीं लोकसभा की पहली बैठक 17 जून को होगी। अध्यक्ष पद के लिए 19 जून को चुनाव होगा। निचले सदन में भाजपा नीत राजग के पास करीब दो तिहाई बहुमत होने के कारण लोकसभा अध्यक्ष पद इसी के पास जाना तय है।

जानिए कौन हैं ओम बिरला

ओम बिरला का जन्म 4 दिसम्बर,1962 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वह कोटा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह 2003, 2008 व 2013 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। दिसम्बर, 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार राजस्थान विधानसभा सदस्य रहे। उनकी रुचि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं निर्धन, असहाय, जरूरतमंद लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद करना।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील