लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग के 4 आरोपियों के समर्थन में आए BJP सांसद, कहा- केस लड़ने का खर्च उठाऊंगा

By भारती द्विवेदी | Updated: June 15, 2018 16:45 IST

मॉब लिंचिंग के दौरान तीन लोग भागने में कामयाब रहे थे लेकिन दो लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: झारखंड के गोड्डा में भैंस चोरी के आरोप में दो लोगों की गुरुवार (14 जून) को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपियों का साथ देने का फैसला लिया है। सांसद ने ये कहा है कि वो चारों आरोपियों के केस लड़ने में जो भी खर्च आएगा, वो उस खर्च को उठाएंगे। और ये उनका निजी फैसला है। 

झारखंड: भैंस चुराने के मामले में दो युवकों को भीड़ ने दी दर्दनाक सजा, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

बता दें कि 14 जून को झारखंड के गोड्डा जिले में कथित तौर पर भैंस चुराने के आरोप में दो मुस्लिम लड़कों की भीड़ ने जमकर पिटाई की थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। डीआईजी अखिलेश कुमार झा ने बताया था कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। शुरूआती जांच में हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मारे गए दोनों लड़कों का पोस्टमार्टम कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए था।

वहीं इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बताया था कि करीब 5 से 6 लोग देवदांड पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस गांव में आए थे, जहां उन्होंने करीब आधा दर्जन भैंस चोरी की थी। इसके बाद ये लोग एक अन्य बंकती गांव पहुंचे लेकिन गांव वालों ने उन्हें वहां रोक लिया। मामले की जानकारी लगते ही बंकती गांव के लोगों ने उस गांव के लोगों को जानकारी दी जहां से भैंसे चोरी की गई थी। 

जिसके बाद जमकर बवाल मचा। गांव वालों ने चोरी की हुई सभी भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोग भागने में कामयाब रहे लेकिन दो लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण