लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक, पुलिसकर्मियों ने आठ किमी तक अन्य गाड़ी को दिया एस्कॉर्ट, 14 सस्पेंड

By अभिषेक पारीक | Updated: June 21, 2021 19:14 IST

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुरैना से ग्वालियर के बीच पायलट वाहन उनकी गाड़ी की बजाय किसी और गाड़ी को एस्कॉर्ट करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सिंधिया की गाड़ी को छोड़कर अन्य वाहन को एस्कॉर्ट देने के आरोप में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जेड सुरक्षा प्रदान की गई है।

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सिंधिया को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। हालांकि मुरैना से ग्वालियर के बीच पायलट वाहन उनकी गाड़ी की बजाय किसी और गाड़ी को एस्कॉर्ट करता रहा।  करीब आठ किलोमीटर जाने के बाद पता चला कि जिस गाड़ी को वे एस्कॉर्ट दे रहे हैं वह सिंधिया की नहीं बल्कि कोई और वाहन है। इस लापरवाही के लिए 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। मुरैना जिले की पायलट गाड़ी उन्हें एस्कॉर्ट दे रही थी और उनके पीछे चल रही थी। निरावली के नजदीक पहुंचते-पहुंचते मुरैना और ग्वालियर के बॉर्डर पर पायलट वाहन में सवार पुलिसकर्मी गलतफहमी का शिकार हो गए और उसी रंग की अन्य गाड़ी को एस्कॉर्ट देने लगे। पायलट गाड़ी को सिंधिया को फॉलो करते हुए जय विलास पैलेस तक जाना था। 

पुलिसकर्मियों को कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद अपनी गलती का अहसास हुआ। सांसद सिंधिया की गाड़ी तब तक करीब आठ किमी का सफर तय कर चुकी थी। यह जानकर के पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। 

हजीरा थाना पुलिस ने सुरक्षित पहुंचायाहालांकि बाद में जब सिधिया की गाड़ी हजीरा थाने से गुजरी तो सुरक्षा में लापरवाही नजर आई। जिसके बाद हजीरा थाने की पुलिस ने सिंधिया को सुरक्षित जयविलास पैलेस तक पहुंचाया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा में यह चूक मुरैना और ग्वालियर की फॉलो टीम में आपसी सामंजस्य नहीं होने के चलते हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। लापरवाही के लिए मुरैना के नौ और ग्वालियर के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील