लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटने के दौरान मेरी कार पर बम से हमला हुआ', पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2022 08:12 IST

पश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखकर लौटने के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना सादा।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने लगाया अपने ऊपर हमले का आरोप।जगन्नाथ सरकार के अनुसार 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखकर लौटने के दौरान कार पर फेंका गया बम।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर बमों से हमला किया गया है। भाजपा सांसद के अनुसार वे जब 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर लौट रहे थे, तभी नादिया जिले में उन पर ये हमला किया गया। इसके लिए भाजपा सांसद ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

मीडिया से बात करते हुए जगन्नाथ सरकार ने दावा किया, 'मैं 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर लौट रहा था। मेरी कार पर वापस आते समय एक बम फेंका गया, हम इस हमले में बाल-बाल बच गए। हम कार से कुछ दूर जाकर रूके...पुलिस 10 मिनट बाद आई।'

'ममता सरकार में कानून व्यवस्था खराब'

भाजपा सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। राज्य में मौजूदा स्थिति (बिगड़ती कानून व्यवस्था) को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। नहीं तो ये नहीं रुकेगा।'

बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इस फिल्म को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के अलग-अलग विचार हैं। यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर जम्मू-कश्मीर में हुए अत्याचार और नरसंहार पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जिन्होंने 'ताशकंद फाइल्स', 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' जैसी फिल्में भी की हैं।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?