'द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटने के दौरान मेरी कार पर बम से हमला हुआ', पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद का आरोप

By विनीत कुमार | Published: March 20, 2022 08:10 AM2022-03-20T08:10:12+5:302022-03-20T08:12:53+5:30

पश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखकर लौटने के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना सादा।

BJP MP from West Bengal alleges bombed his car afer watching The Kashmir Files | 'द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटने के दौरान मेरी कार पर बम से हमला हुआ', पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद का आरोप

पश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार (फोटो- एएनआई)

Highlightsपश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने लगाया अपने ऊपर हमले का आरोप।जगन्नाथ सरकार के अनुसार 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखकर लौटने के दौरान कार पर फेंका गया बम।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर बमों से हमला किया गया है। भाजपा सांसद के अनुसार वे जब 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर लौट रहे थे, तभी नादिया जिले में उन पर ये हमला किया गया। इसके लिए भाजपा सांसद ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

मीडिया से बात करते हुए जगन्नाथ सरकार ने दावा किया, 'मैं 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर लौट रहा था। मेरी कार पर वापस आते समय एक बम फेंका गया, हम इस हमले में बाल-बाल बच गए। हम कार से कुछ दूर जाकर रूके...पुलिस 10 मिनट बाद आई।'

'ममता सरकार में कानून व्यवस्था खराब'

भाजपा सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, 'बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। राज्य में मौजूदा स्थिति (बिगड़ती कानून व्यवस्था) को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। नहीं तो ये नहीं रुकेगा।'

बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इस फिल्म को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के अलग-अलग विचार हैं। यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर जम्मू-कश्मीर में हुए अत्याचार और नरसंहार पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जिन्होंने 'ताशकंद फाइल्स', 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' जैसी फिल्में भी की हैं।

Web Title: BJP MP from West Bengal alleges bombed his car afer watching The Kashmir Files

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे