लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा विधान पार्षद जीवन कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2024 16:15 IST

जीवन कुमार ने दावा किया कि लोग उनका धर्म जानना चाहते हैं। वैसे भी देशवासियों में इस बात को जानने की आतुरता है कि आखिर राहुल गांधी किस समाज से आते हैं? वे हिंदू हैं या मुस्लिम?

Open in App
ठळक मुद्देजीवन कुमार ने अपने पोस्ट में लोगों से राय मांगी है कि "आप मुझे बताएं कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम?" इसके बाद विवाद बढ़ता देख उन्होंने कहा कि मैंने कोई भी गलत पोस्ट नहीं की हैबीजेपी पार्षद ने कहा, मैंने जो पोस्ट किया है, उसका गलत अर्थ निकालने से बचना चाहिए

पटना: संसद में जाति को लेकर छिड़े सियासी संग्राम के बीच बिहार में भाजपा के विधान पार्षद जीवन कुमार ने अपने पोस्ट में लोगों से राय मांगी है कि "आप मुझे बताएं कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम?" इसके बाद विवाद बढ़ता देख उन्होंने कहा कि मैंने कोई भी गलत पोस्ट नहीं की है। मैंने महज लोगों से राय मांगी है कि उन्हें क्या लगता है कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम? मैंने जो पोस्ट किया है, उसका गलत अर्थ निकालने से बचना चाहिए। मैंने राहुल गांधी पर बिल्कुल ठीक पोस्ट किया है।

जीवन कुमार ने दावा किया कि लोग उनका धर्म जानना चाहते हैं। वैसे भी देशवासियों में इस बात को जानने की आतुरता है कि आखिर राहुल गांधी किस समाज से आते हैं? वे हिंदू हैं या मुस्लिम? जिसे देखते हुए मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि वे मुझे बताएं कि राहुल गांधी किस समाज से आते हैं? वे हिंदू हैं या मुस्लिम? देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। मुझे लगता है कि कांग्रेस हमेशा से ही राहुल गांधी का धर्म छुपाती हुई आई है। 

जीवन कुमार ने कहा कि वैसे भी सदन में इस समय जाति को लेकर घमासान तेज है। ऐसे में मेरे जेहन में सवाल आया कि आखिर क्यों न लोगों से राहुल गांधी की जाति व धर्म के बारे में पूछा जाए? मेरी उनसे निजी पहचान तो नहीं है। ऐसे में अगर मैं उनकी जाति और धर्म जानना चाहता हूं तो मुझे लोगों का सहारा लेना ही होगा। मैंने इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया है। लेकिन जिस तरह से लोग इसका गलत अर्थ निकालने लगे, उसे देखते हुए मैंने अपना स्पष्टीकरण देना जरूरी समझा। 

उन्होंने अपील की कि उनकी बात का गलत मतलब न निकाला जाए। मैं ऐसे सभी लोगों से यह कहना चाहता हूं कि वे इसका गलत अर्थ निकालने से बचें क्योंकि मैंने यह पोस्ट किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर नहीं बल्कि अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे इस स्पष्टीकरण के बाद कई लोगों की आशंकाएं खत्म हो चुकी होंगी। मुझे लगता है कि अगर मैं निजी तौर पर राहुल से उनका धर्म पूछने की जहमत उठाता तो उन्हें बुरा लगता। इसी वजह से मैंने यह कदम उठाया।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"