लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आप और BJP विधायकों को मार्शलों ने विधानसभा किया बाहर

By भाषा | Updated: August 11, 2018 01:26 IST

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली विधानसभा से शुक्रवार को मार्शलों ने बाहर निकाल दिया क्योंकि वे सदन में अपने संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़े थे और चेतावनी देने के बाद भी अपनी सीट पर जाने से मना कर रहे थे। गुप्ता के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए भाजपा के दो अन्य सदस्य ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान सदन से बाहर चले गए। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद वे आसन के समक्ष पहुंच गए। भाजपा सदस्य चेतावनी के बाद भी शांत नहीं हुए जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद आप विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार को भी मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया क्योंकि वह दिल्ली विधानसभा के नियम 280 के अनुसार अपनी मांग उठाने पर अड़े थे। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी