लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवती से बदसलूकी पर भाजपा विधायक ने कहा, "तालिबानी संस्कृति नहीं चलेगी"

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:21 IST

Open in App

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान धार्मिक नारेबाजी को लेकर हुई बहस के बाद एक युवती को कथित बदसलूकी के साथ मंच से उतारे जाने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की एक स्थानीय विधायक ने इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देश में "तालिबानी संस्कृति" नहीं चलेगी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसमें राजबाड़ा क्षेत्र में आयोजित एक स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर युवती "भारत माता की जय" और "जय-जय श्री राम" के नारे लगाती सुनाई पड़ रही है। वीडियो के अगले दृश्य में श्रोताओं के बीच से युवा "या हुसैन" का नारा बुलंद करते सुनाई पड़ते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग धार्मिक नारेबाजी के बाद युवती से बहस करते हैं और एक पुलिस कर्मी के बीच-बचाव के बाद युवती को मंच से उतार दिया जाता है। भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने आज यह वीडियो देखा है। युवती को मंच से उतारे जाने की घटना शर्मनाक है और हम उसके साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हैं।" उन्होंने कहा कि देश में "तालिबानी संस्कृति" नहीं चलेगी और युवती को मंच से उतारने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गौड़ ने कहा, "भारत में रह रहे लोगों को भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने वाले लोगों को यहां से बाहर निकाला जाए।" सर्राफा पुलिस थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान खुद युवती ने भाषण की इच्छा जताई थी। लेकिन उसके भाषण के कुछ विवादास्पद अंशों का श्रोताओं ने विरोध किया था। उन्होंने कहा, "युवती केवल कुछ मिनट तक मंच पर रही और हंगामे के तुरंत बाद चली गई। मंच के संचालकों ने जल्द ही मामला संभाल लिया।" थाना प्रभारी ने हालांकि बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति के बगैर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने पर बिलाल खान और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?