लाइव न्यूज़ :

गाय और सूअर का मांस खाते थे नेहरू, पंडित नहीं हो सकतेः BJP MLA ज्ञानदेव आहूजा 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 14:45 IST

ज्ञानदेव आहूजा राजस्‍थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं।

Open in App

अलवर, 11 अगस्तः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजस्‍‌थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर एक विवादित बयान दिया है। आहूजा कहना है कि जवाहलाल पंडित नहीं हो सकते। जो कोई व्यक्ति गाय और सूअर का मांस खाया हो वह कभी पंडित हो नहीं सकता।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही उन्होंने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि गोहत्या आतंकवाद से बड़ी समस्या है। उल्लेखनीय है राष्ट्रीय मीडिया में उनका उभार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रोजाना हजारों निरोध और शराब की बोतलें मिलने का बयान दिया था।

इसके बाद अप्रैल 2017 में अलवर में किसान पहलू खान की हुई हत्या पर उनका बयान खूब सुर्खियां बटोरा। तब उन्होंने कहा था, हमें कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। लेकिन पहलू खान की मौत पर उन्हें कोई खेद नहीं है। गोतस्करी और गोहत्या करने वालों का यही अंजाम होगा।

इसी तरह दिसंबर 2017 में जब फिर से अलवर में भीड़ ने एक शख्स के साथ हिंसा की तो उन्होंने बयान जारी किया, मेरा तो सीधा-सीधा कहना है गोतस्करी और गोहत्या करोगे तो यूं ही मरोगे। इसके बाद इस साल जब अलवर में रकबर खान की हत्या हुई तो ज्ञानदेव आहूजा पर आरोपियों को दबे सुर समर्थन देने के आरोप लगे।

इसके बाद एक-एक कर के वे बयान देते गए और सुर्खियों में छाए रहे। उन्होंने लव जिहाज के बारे में कहा कि हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। तब उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को वक्त दे रहा कि हिन्दू लड़कियों को सुर‌क्षित उनके घरों तक पहुंचा दे। नहीं तो मैं तुम्हें बता देता हूं, तुम्हारी लड़कियां भी सुरक्षित नहीं बचेंगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में कुछ महीनों बाद ही चुनाव होने हैं। ऐसे में राजस्‍थान के नेताओं के मुखर होने की कई और वजहें हो सकती हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो