लाइव न्यूज़ :

यूपी पंचायत चुनाव: बीजेपी विधायक की 'बगावत', पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उतार दिए अपने कैंडिडेट

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:10 IST

Open in App

बलिया (उप्र): भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य के दो पद के लिए पार्टी ने ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है जो भाजपा के हैं ही नहीं, इसलिए उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के समानांतर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज अपने आवास पर संवाददाताओं द्वारा समानांतर उम्मीदवारों के संबंध में पूछे जाने पर कहा ‘‘जन भावनाओं को ध्यान रखते हुए हमने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।''

उन्होंने दावा किया ''भाजपा ने गलत टिकट वितरण किया है और मुरली छपरा ब्लॉक में भाजपा ने दो ऐसे लोगों को टिकट दे दिया है, जो भाजपा के ही नहीं हैं।''

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सिंह ने बैरिया क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के तीन पद पर भाजपा उम्मीदवार के समानांतर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं ।

उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पंचायत चुनाव होने हैं। सिंह ने प्रतापगढ़ में हाल ही में भाजपा विधायक तथा पुलिस अधीक्षक के मध्य हुए विवाद को निंदनीय करार दिया है।

सिंह ने कहा ''अधिकारी मनमाना आचरण कर रहे हैं जिससे योगी सरकार की छवि पर तो असर पड़ ही रहा है ... दल के नेतृत्व को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।''

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरज ओझा पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी आवास के सामने विरोध स्वरूप लेट गए थे। ओझा ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने पीटा है। उधर, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भाजपा विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

टॅग्स :पंचायत चुनावउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर