लाइव न्यूज़ :

दलित युवक से शादी के बाद बीजेपी विधायक की बेटी ने जारी किया वीडियो, पिता बोले- मुझसे किसी को कोई खतरा नहीं!

By भाषा | Updated: July 11, 2019 22:34 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली से प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा विधायक पर उनकी ही बेटी द्वारा जान का खतरा बताये जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक ने कहा कि मीडिया में उनके खिलाफ जो कुछ भी चल रहा है, वह गलत है। विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया था

लखनऊ, 11 जुलाईःउत्तर प्रदेश के बरेली से प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा विधायक पर उनकी ही बेटी द्वारा जान का खतरा बताये जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है । प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि मीडिया में उनके खिलाफ जो कुछ भी चल रहा है, वह गलत है।

मिश्र ने कहा, ''मेरी पुत्री बालिग है और उसे अपने फैसले लेने का हक है। ना तो मैं, ना मेरा कोई आदमी या ना ही परिवार के किसी सदस्य ने किसी को भी जान से मारने की धमकी नहीं दी है ।'' उन्होंने कहा कि वह और उनके परिवार के लोग व्यस्त हैं और ''मैं अपने क्षेत्र में जनता का काम कर रहा हूं और इस समय हम भाजपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं । मेरी ओर से किसी को कोई खतरा नहीं है ।''

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया था । उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय । साक्षी ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं।

साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें । बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्र की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है । पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार की है और यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाय । अधिकारी ने हालांकि बताया कि दंपति ने अभी तक यह नहीं सूचित किया है कि उनका पता ठिकाना कहाँ है और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहाँ भेजी जाय ।

साक्षी ने वायरल वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा है कि उसे चैन से रहने दिया जाय और वह चैन से राजनीति करें । साक्षी ने यह भी धमकी दी है कि यदि उसकी और पति की हत्या की गई तो ‘‘ऐसा कुछ करके मरूंगी कि सब जेल जाएंगे ।’’ इस बीच साक्षी और उसके पति ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विवाहित दंपति के रूप में शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सुरक्षा मांगी है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 जुलाई तय की है क्योंकि साक्षी और उसके पति अजितेश अदालत में उपस्थित नहीं थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबरेलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब