लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक के बल्ला काण्ड पर सुमित्रा महाजन ने कहा- मैं इस बर्ताव को अच्छा कैसे मान सकती हूं?

By भाषा | Updated: July 15, 2019 20:51 IST

बल्ला काण्ड की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा था कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को मीडिया से प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि वह युवा विधायक के इस बर्ताव को अच्छा कैसे मान सकती हैं?भाजपा की वरिष्ठतम नेताओं में शामिल महाजन ने कहा कि ऐसा है कि जब बेटा कोई गलती करता है, तो पहले मां खुद सोचती है कि क्या उसके द्वारा बेटे को संस्कार देने में कोई गलती हो गयी?

भाजपा विधायक आकाश विजयर्गीय द्वारा यहां एक सरकारी अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से सरेआम पीटे जाने के बहुचर्चित मामले में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को मीडिया से प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि वह युवा विधायक के इस बर्ताव को अच्छा कैसे मान सकती हैं? यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा विधायक द्वारा इंदौर नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को बल्ले से पीटने के बर्ताव को सही ठहराया जा सकता है, महाजन ने संवाददाताओं से कहा, "क्या आप (मीडिया) इस व्यवहार को अच्छा मानेंगे? जब आप (इस बर्ताव को) अच्छा नहीं मानेंगे, तो मैं इसे अच्छा कैसे मान सकती हूं?"उन्होंने बल्ला काण्ड से जुड़े अलग-अलग प्रश्नों पर आकाश का नाम लिये बगैर कहा, "अब ऐसा होता है न..एक मां के दो-तीन बच्चे रहते हैं। (इनमें से) कोई कैसा रहता है, तो कोई कैसा रहता है। लेकिन मां तो अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा ही देती है।"भाजपा की वरिष्ठतम नेताओं में शामिल महाजन ने कहा, "ऐसा है कि जब बेटा कोई गलती करता है, तो पहले मां खुद सोचती है कि क्या उसके द्वारा बेटे को संस्कार देने में कोई गलती हो गयी? मां बेटे को सुधारती भी है। अगर उसे बेटे को डांटना है, तो वह उसे डांटती भी है। मगर जरूरी नहीं कि बेटे के गलती करने पर उसे सबके सामने ही डांटा जाये। मगर हां, जो गलत है, उसको गलत तो कहना पड़ेगा।"गौरतलब है कि बल्ला काण्ड की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा था कि बेटा किसी का भी हो, पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी। शहर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को बड़ा विवाद हुआ था।इस दौरान आकाश विजयवर्गीय (34) ने इंदौर नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया था। शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। भाजपा विधायक बल्ला काण्ड में गिरफ्तारी के बाद जिला जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। 

टॅग्स :आकाश विजयवर्गीयसुमित्रा महाजनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'