लाइव न्यूज़ :

बसपा के प्रबुध्द सम्मेलनों के आयोजन के खिलाफ भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही हैं :मायावती

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:49 IST

Open in App

लखनऊ, चार अगस्त बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रबुध्द सम्मेलनों को भारतीय जनता पार्टी ने अपने लिये खतरे की घंटी मान लिया हैं और इन कार्यक्रमों के खिलाफ खुलकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है ।

मायावती ने बुधवार को कहा, ''बसपा के प्रबुध्द वर्गो के सम्मेलन, सरकारी अनुमति के बाद तथा कोरोना के सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन करके ही आयोजित किये जा रहे हैं । अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे'' कहावत की तरह ही इन कार्यक्रमों पर नयी शर्ते और पाबंदी आदि लगाकर इसे रोकना शुरू कर दिया है । कुछ जगह ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि प्रशासन लिखकर तो नही दे रहा है लेकिन मौखिक रूप से कह रहा है कि आपके कार्यक्रम में इतनी संख्या से ज्यादा लोग नहीं आयेंगे । बसपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है ।''

उन्होंने सवाल किया कि ऐसी शर्ते केवल बसपा के ही विरूध्द क्यों । मायावती ने कहा कि ऐसे मामले केवल जातिगत द्वेष और राजनीतिक स्वार्थ के कारण ही सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुये मंगलवार को कासगंज के कार्यक्रम के बाद बसपा के जिला पदाधिकारियों व ब्राह्मण समाज के सम्मानित लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं । उन्होंने कहा कि ऐसा वहां के लोगों का मानना और कहना हैं । उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने से लोगो में भाजपा के विरूध्द और ज्यादा गुस्सा तथा बसपा के लिये और ज्यादा जोश पैदा हो गया है ।

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा के नेताओं के कार्यक्रमों के लिये केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कहीं भी कोरोना नियमों की कोई पाबंदी नहीं हैं और इस पार्टी के नेताओं को कोरोना नियमों के उल्लंघन करने और उनकी धज्जियां उड़ाने की भी पूरी छूट हैं लेकिन विपक्ष की पार्टियों के लिये इनके नियम दूसरे हैं जो यहां बसपा के प्रबुध्द सम्मेलनों में देखने को मिल रहे हैं ।

गौरतलब हैं कि 23 जुलाई से बहुजन समाज पार्टी के प्रबुध्द सम्मेलन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हो रहे हैं और इसकी शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर