लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कानपुर में पार्टी कार्यक्रम के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:55 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर कानपुर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन से पहले ग़रीब मूर्तिकारों की झुग्गियां उजाड़ने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का मंगलवार को आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को कानपुर में क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पी. एल. पुनिया ने कानपुर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पहले ग़रीब मूर्तिकारों की झुग्गियां उजाड़े जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने योगी सरकार का ग़रीब विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राजस्थानी मूर्तिकारों को उजाड़ा गया, वे भगवान की मूर्तियां बनाते थे और प्रशासन ने अपनी कार्रवाई के दौरान इन मूर्तियों को भी रौंद दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जे. पी. नड्डा, ने मंगलवार को कानपुर का दौरा किया और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय एवं सात अन्य जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

पुनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में पांच सितारा होटल जैसे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। पूरा प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा रहा, लेकिन इस भव्यता के पर्दे में योगी सरकार के काले कारनामे छिप नहीं सकते। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने भाजपा दफ्तर के आसपास और रास्ते में पड़ने वाली झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को उजाड़ दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कानपुर दक्षिण के रेल मैदान में एक किनारे रहने वाले राजस्थानी मूर्तिकारों के जिस परिवार को उजाड़ा गया, वह दस साल से वहां रह रहा था। प्रशासन ने एक दिन पहले ही उनका आशियाना तोड़ दिया। यह भी ध्यान नहीं दिया गया कि परिवरा में दिव्यांग, बूढ़े, बच्चे और गर्भवती महिलायें भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके साथ बर्बर व्यवहार किया। जेसीबी लगाकर उनका घर तोड़ा गया और मूर्तियों को भी रौंदा गया।’’

पुनिया ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी ने खुले आसमान के नीचे पड़े इन मूर्तिकारों के परिवार को मदद दी। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि इस घटना ने साबित कर दिया है कि योगी सरकार का ग़रीबों के प्रति क्या रुख है। यह भी ग़ौर करने की बात है कि कानपुर में भाजपा का चार मंजिला दफ्तर महज़ दो साल में बनकर तैयार हो गया। लेकिन इस दफ्तर के ठीक बगल में शासन की ओर से जिस सौ बिस्तर के अस्पताल के निर्माण का ऐलान किया गया था उसका साढ़े चार साल में शिलान्यास भी नहीं हो सका है।’’

पुनिया ने मांग की कि प्रदेश सरकार कानपुर में उजाड़े गये पीड़ित परिवारों का पुनर्वास कराये और उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया कराये। उन्होंने यह भी मांग की कि उन प्रशासनिक अफसरों पर भी कार्रवाई की जाये जिन्होंने ग़रीबों के घर उजाड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम