लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: नतीजों से पहले EC पहुंचे भाजपा नेता, बोले धर्मेंद्र प्रधान- हार के डर से हताश हैं अखिलेश यादव

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 9, 2022 17:16 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, जी. किशन रेड्डी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस भाषा का सार्वजनिक तौर पर प्रयोग किया उससे साफ है कि वह हार से डर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, जी. किशन रेड्डी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस भाषा का सार्वजनिक तौर पर प्रयोग किया उससे साफ है कि वह हार से डर गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी और जी किशन रेड्डी ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "आज हम चुनाव आयोग से मिले हैं। यूपी में हार के डर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हताश हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कल उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आप (अखिलेश यादव) इस चुनाव प्रक्रिया से ही जीते हैं इसलिए आपको जनादेश स्वीकार करना चाहिए।" बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजों से पहले ईवीएम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष ने वाराणसी के अलावा कई जगहों पर ईवीएम बदलने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं, समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव भी लगातार ईवीएम बदलने को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। 

यादव ने मंगलवार को भाजपा पर "वोट चुराने" की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी अयोध्या जीत रही है, इसलिए भाजपा डरी हुई है। चुनाव आयोग के अधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं। बताते चलें कि इस बार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ। राज्य चुनाव के इस सीजन को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBharatiya Janata Partyअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब